प्रदेश बीजेपी की ई-बुक ‘सेवा ही संगठन’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दी शुभकामनाएं

0
357


भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय ई- बुक का विमोचन आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से किया। इस ई-बुक में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण है जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देश के प्रांतों से आह्वान किया था कि अपनी-अपनी ई-बुक बनाएं जो कि आने वाले समय में सभी पीढ़ियों के लिए यादगार रहने वाली है, इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश की ई-बुक भी लॉंच की गयी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी , हिमाचल प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से कोरोना के इस वैश्विक संकट मे भाजपा के मण्डल के सभी बूथों पर गरीब परिवारो व प्रवासी मजदूरो को भोजन पैकेट , मोदी राशन किट , दवाइयाँ इत्यादि सामग्री उनके घर – घर पहुंचा कर सेवा ही संगठन के तहत इस पुण्य कार्य को पूरा किया ।
उन्होंने बताया कि इस महामारी के चलते लोगों की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाई गई व फेस कवर स्वयं बना कर वितरित किये गए | इस दौरान देश में आये आर्थिक संकट में कार्यकर्ताओं ने पीएम व सीएम केअर फंड में राशि जमा करवा कर अपना सेवा भाव दिया।कोरोना काल में अपने जीवन को संकट में डाल कर देश सेवा में लगे कोरोना योद्धा हमारे स्वास्थ्य , सुरक्षा , सफाई , बैंक , बिजली , पानी , आशा वर्कर इत्यादि सभी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया ।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिखाया कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है पर समय आने पर एक सेवा संस्थान का कार्य भी कर सकती है।
इस ई बुक की रूपरेखा इस कार्य से संबंधित समिति के सदस्यों पायल वैद्य ,बिहारी लाल शर्मा, करण नंदा प्यार सिंह कंवर विनोद ठाकुर द्वारा तैयार की गई तकनीकी टीम में चेतन बरागटा, सुशील राठौर, अनिल डडवाल ,राजकुमार एवं मनोज रतन की भागीदारी रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक जमवाल एवं राकेश जमवाल उपस्थित रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर वेब के माध्यम से जुड़े ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here