
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कल रात मंडी के निकट हुए सड़क हादसे में सात मजदूरों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दुर्घटना में वाहन चालक घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की टीम दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य आरंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शान्ति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।