मुख्यमंत्री ने लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी

0
348

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों को संविधान दिवस के अवसर पर बधाई दी और लोगों से भारतीय संविधान का पालन व सम्मान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान दिवस को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में के नाम से भी जाना जाता है। यह दिवस भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को इसे भारत के संविधान के रूप में अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में लागू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here