
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव सिंह सोलंकी को समाज सेवा और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।