मुख्यमंत्री ने अरूण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया

0
417

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अरूण जेटली ने विभिन्न पदों पर रहकर देश को अपनी सेवाएं दी और वह सरकार व पार्टी संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। केन्द्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों को प्रभावी ढंग से संभाला। यह उनकी ज्ञान व अभिव्यक्ति की कला थी जिसके कारण उनके बहुत मित्र थे। उनके वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान देश में जीएसटी लागू हुआ और विमुद्रीकरण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here