मुख्यमंत्री ने ईराक में 39 भारतीयों बन्धकों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

0
457


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ईराक के मसूल में 39 बन्धक भारतीयों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इनमें चार हिमाचल प्रदेश से थे। यह सभी भारतीय वर्ष 2014 से लापता थे और केन्द्र सरकार के प्रयासों के बावजूद उनका पता नहीं लगाया जा सका और न ही उन्हें सुरक्षित वापिस लाया जा सका। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि क्रूररतापूर्ण व एक अमानवीय कृत्य है, जिसकी प्रत्येक व्यक्ति द्वारा निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चार हिमाचलीयों में से तीन कांगड़ा जिले तथा एक मण्डी जिले से था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनके अवशेषों को शीघ्र वापिस लाने के लिए केन्द्र सरकार से सम्पर्क किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सूचित किया है कि पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले मृतकों के अवशेष अमृतसर लाए जाएंगे और उसके पश्चात राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के मृतकों के अवशेषों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने के लिए सभी प्रबन्ध करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में यदि कोई हिमाचली लापता है, तो राज्य सरकार उसका पता लगाने के लिए मामला केन्द्र सरकार से उठाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here