राजगढ़ नगर पंचायत पर फिर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को लगा करारा झटका

कुल 7 वार्डों में से भाजपा के खाते में गईं 4 सीटें, दो पर कांग्रेस, एक निर्दलीय

0
702


राजगढ़: नगर निकाय चुनाव में राजगढ़ नगर पंचायत पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। राजगढ़ नगर पंचायत के 7 वार्डों में से 4 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी, दो पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने विजय प्राप्त की है। निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा समर्थित बताया जा रहा है। भाजपा ने वार्ड नंबर 1, 3, 6, 7 पर जीत दर्ज कर है। जबकि कांगे्रस वार्ड नंबर 2 और 4 पर और निर्दलीय ने वार्ड नंबर 5 से जीत दर्ज की है। ऐसे में वार्ड नंबर 3 से जीत दर्ज करने वाली रूबी कक्कड़ राजगढ़ नगर पंचायत की भावी चेयरमैन हो सकती है। राजगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक 1 से कांग्रेस समर्थित कुंजना को 83 व भाजपा सुनीता को 124 वोट मिले। इसी तरह वार्ड नंबर 2 में भाजपा की दया को 86, जबकि कांग्रेस की सुमन ने 161 मत प्राप्त किए। वार्ड नंबर 3 से भाजपा रूबी कक्कड़ को 120 जबकि कांग्रेस की हेमलता को 98 मत मिले। वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस की ज्योति साहनी को 106, भाजपा की माधवी सूद को 64 और निर्दलीय प्रत्याशी तनु शर्मा को 81 मत मिले। वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय कपिल ठाकुर को 103, भाजपा के अभिनंदन हाब्बी को 75 और कांग्रेस के प्रदीप शर्मा को 32 वोट मिले। वार्ड नंबर 6 से भाजपा के अमित कश्यप को 97, कांग्रेस के सुरेंद्र को 76 और निर्दलीय रणजीत को 95 वोट मिले। वार्ड नंबर 7 से भाजपा के दिनेश ठाकुर को 94, कांग्रेस के राकेश कुमार को 74, निर्दलीय दीपक धीर को 57 व एक अन्य निर्दलीय रमेश को मात्र एक वोट मिला।

पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ के चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। 7 वार्डों में से 5 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जल्द ही नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here