प्रदेश सरकार के घोटालों के खिलाफ कांग्रेस दल द्वारा लगातार पत्रकार वार्ता के माध्यम से भाजपा सरकार को घेरा जा रहा है। आज पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हुई पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं रोहड़ू विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। उन्होंने लेबर की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कुछ दिनों में ही सेब सीजन आने वाला है और सरकार का इस मामले में धरातल पर कोई प्रयास नजर नहीं आता है। बागवान लेबर पर ही निर्भर है और कोरोना काल में लेेेबर का न आना बहुत बड़ी समस्या है।
मोहनलाल ब्राक्टा ने कोविड -19 के मद्देनजर किए जा रहे अंशदान का भी ब्यौरा मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ मंहगाई बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिन राष्ट्रीय मार्गों की मंजूरी के नाम पर जो अपनी पीठ थपथपा रही है, यह मंजूरी कांग्रेस शासनकाल में ही मिल गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर विधायक ,नेता और कार्यकर्ता कोविड-19 से लड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अगर विपरीत परिस्तिथियां आई तो वह अपनी जमीन बेच कर भी लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी मुलाकात की थी और उन्हें पत्र के माध्यम से सेब सीजन में आ रही दिक्कतों से भी अवगत करवाया गया था। साथ ही कार्टन कि भी समस्या के बारे में भी चर्चा की गई थी। ब्राक्टा ने कहा कि सरकार को फसल की खरीद के लिए भी जल्द ही उचित व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने एचपीएमसी या फिम्फेड के जरिए सेब की फसल खरीदने की सुनिश्चित नीति बनाने की भी मांग की।
इसके अलावा मोहनलाल ब्राक्टा ने स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले मामले में निष्पक्ष जांच की मांग रखते हुए कहा कि जनता कोरोना महामारी से जूझ रही है और सरकार घोटालों में लिप्त हैं। स्वास्थ्य अध्यक्ष को हटाने से लेकर पीपीई किट घोटालों में डूबी हुई है। स्वास्थ्यय मंत्री को हटाना और अध्यक्ष का त्यागपत्र देना निसंदेह शक के दायरे में आता है और इस संबंध में हुई गिरफ्तारियां निष्पक्ष नहीं प्रतीत होती।
यशवंत सिंह छाजटा,जितेंद्र चौधरी.
अध्यक्ष.
शिमला जिला कांग्रेस कमेटी,
ग्रामीण एवं शहरी .