मंडी जिला में चुनावों में भाजपा का रहा दबदबा

6 नगर निकाय के लिए हुआ मतदान, जिला में 64.54 प्रतिशत दर्ज हुआ मतदान,50 वार्डो में से 48 वार्ड में हुआ मतदान, 2 वार्ड में नहीं था उम्मीदवार

0
414

मंडी : रविवार को हिमाचल प्रदेश के साथ मंडी जिला में 4 नगर परिषद और 2 नगर पंचायतों के लिए चुनाव संपन्न हुए। जिलाभर में 64.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे से ही शाम 4 बजे तक लोगो में मतदान के प्रति खूब उत्साह दिखा। वहीं कुछ बूथों पर देर तक चली वोटिंग के कारण चुनावों के नतीजे देर रात तक सामने आए। जिला के 6 शहरी निकायों की 50 सीटों से 24 पर भाजपा ने कब्जा किया है, कांग्रेस के हिस्से में 14 सीटें ही आई हैं, जबकि अन्य की झोली में 10 सीटें गई हैं। वहीं जिला के दो वार्डों में एक भी उम्मीदवार नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में वोटिंग नहीं करवाई गई। इसमें नगर परिषद नेरचौक और नगर पंचायत करसोग का एक-एक वार्ड शामिल रहा। जिला की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर में परिणाम एक तरफा भाजपा के पक्ष में रहा और 13 वार्डों में 8 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। चुनावी नतीजों में 2 निर्दलीय और मात्र 3 जगहों पर कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशीयों ने जीत हासिल की है। वहीं चुनावों में जीत पाने वाले दोनों निर्दलीय भी भाजपा से ही संबंधित बताए जा रहे हैं। इससे भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के द्वारा नगर परिषद सुंदरनगर में पूरी तरह से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया गया है।

भाजपा की शानदार जीत से स्थानीय विधायक व प्रदेश भाजपा के महामंत्री राकेश जम्वाल का कद और ऊंचा हुआ है। भाजपा विजेता उम्मीदवारों ने विश्राम गृह सुंदरनगर पहुंंच कर विधायक राकेश जम्वाल से आश्रीवाद लिया और कार्यकर्ताओं ने सभी विजेता प्रत्याशियों का ढोल नगाढ़ों और पटाखें चला उनका स्वागत किया।

नेरचौक:

नगर परिषद नेरचौक में 8 में से 4 सीटों पर भाजपा समर्थित विजयी रहे हैं। चार सीटें अन्यों के खाते में गई हैं। कांग्रेस यहां पांच सीटों पर अपनी जीत का दावा कर रही है। इससे असमंजस की स्थिति है।

सरकाघाट:

नगर परिषद सरकाघाट की 7 से 4 सीटों पर भाजपा अपना कब्जा जता रही है। कांग्रेस के हिस्से 3 सीटें आई हैं।

जोगेंद्रनगर:

जबकि नगर परिषद जोगेंद्रनगर की 7 सीटों से 5 पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की झोली में गई हैं। यहां दो विजेताओं को अन्य बताया जा रहा है। भाजपा को सिर्फ दो सीटें ही मिल पाई हैं।

रिवालसर:

इस के साथ नगर पंचायत रिवालसर पर हुई रिकार्ड तोड़ वोटिंग में 7 से 4 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। भाजपा को एक और अन्य को दो सीटें मिली हैं।

करसोग:

नगर पंचायत करसोग में सात से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 1 व अन्य को 2 सीटें मिली है।

सुंदरनगर के विधायक व प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जंवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शहरी निकाय के चुनाव में जिलाभर में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी निकायो में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। राकेश जम्वाल ने भाजपा उम्मीदवारों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here