
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मंगलवार को प्रदेश प्रवक्ताओं व सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा ने बलदेव तोमर (सिरमौर), प्रो. राम कुमार (ऊना), उमेश शर्मा (कांगड़ा), विनोद ठाकुर (हमीरपुर), अजय राणा (सुंदरनगर) और शशि दत्त (महासू) को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा ने सह-मीडिया प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। नरेंद्र अत्री (हमीरपुर), करण नंदा (शिमला), सुमित शर्मा (ऊना) और अमित सूद (कुल्लू) को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। चेतन बरागटा को आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक तथा राजपाल सिंह को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक एवं विस्तारक व्यवस्था का पालक नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों, कार्यसमिति सदस्यों तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इससे कुछ दिन पहले ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकारिणी के सह सचिवों, महासचिवों व प्रदेश प्रवक्ता की घोषणा की थी।