शिमला में युवा मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान आज से आरंभ

0
557

जिला निर्वाचन विभाग द्वारा शिमला जिला में युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भागीदार बनाने एवं पात्र युवाओं के वोट बनाने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत विशेष जागरूकता अभियान आज से आरंभ किया गया। यह जानकारी आज यहां 63-शिमला विधान सभा क्षेत्र की सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी शहरी नीरज चांदला ने दी।उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के तहत 63-शिमला विधान सभा क्षेत्र में 09 अप्रैल, 2019 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को जागरूक बनाकर निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के तहत नुक्कड़-नाटकों, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, निबन्ध लेखन, नारा लेखन एवं हस्ताक्षर अभियान इत्यादि के माध्यम से युवाओं को जागरूक बनाया जाएगा। नीरज चांदला ने कहा कि सशक्त लोकतन्त्र में अधिक भागीदारी के उद्देश्य के साथ आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नुक्कड़-नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत युवाओं को वोट बनवाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को बताया गया कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए एक-एक वोट का महत्व है और मतदान सदैव निर्भीक होकर एवं बिना किसी दबाव के किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 18 मार्च, 2019 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, समरहिल में कैफेटेरिया के समीप प्रातः 11 बजे तथा 19 मार्च को हिमाचल प्रदेश सचिवालय के समीप दिन में 1 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here