
प्रदेश भाजपा सरकार में विभागों का आवंटन किया गया है। फेरबदल के साथ नव नियुक्त तीन मंत्रियों को भी विभाग दिए गए हैं। सिरमौर के विधायक सुखराम चौधरी को ऊर्जा विभाग नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया को वन और खेल विभाग वहीं घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग को किशन कपूर के लोक सभा सांसद बन जाने पर खाद्य आपूर्ति के खाली पड़े मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है साथ प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग भी दिया गया है ।
विभागों में हुआ फेरबदल:
भाजपा मंत्रिमंडल में विभागों को लेकर फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सबसे ज्यादा 9 विभागों का कार्यभार संभालेंगे वहीं शिमला के विधायक और शिक्षा ,कानून और विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज के विभाग में भी तब्दीली की गई है अब उनके पास 6 विभागों का कार्यभार है। सुरेश भारद्वाज को शहरी विकास, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग,हाउसिंग, संसदीय मामले और दो अन्य विभाग दिए गए हैं। उच्च और शिक्षा प्राथमिक विभाग के साथ भाषा कला संस्कृति विभाग गोविंद सिंह ठाकुर को मिला है इससे पूर्व वह वन परिवहन और खेल मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे।वहीं महेंद्र सिंह ठाकुर को रेवेन्यू विभाग की जिम्मेदारी दी गई है उनके पास जल शक्ति विभाग के अलावा बागवानी विभाग पहले से ही था।
स्वास्थ्य विभाग को मिला मंत्री ..
वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे विपिन परमार के बाद खाली चल रहे और लगातार विवादों से घिरे स्वास्थ्य विभाग को अब डॉ.राजीव सैजल संभालेंगे साथ ही आयुर्वेद विभाग भी सैजल के अधीन रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार देख रहे थे।
इन मंत्रियों के भी बदले विभाग:
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अब शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी संभालेंगी। वहीं लाहौल स्पीति के विधायक डॉ.रामलाल मारकंडा से कृषि विभाग लेकर उनको तकनीकी शिक्षा विभाग,वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिग एवं जनजातीय मंत्रालय दिया गया। वीरेंद्र कंवर को ग्रमीण विकास,कृषि विभाग ,पशुपालन के साथ मतस्य विभाग और पंचायती विभाग भी दिया गया है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को नया मंत्रालय ट्रांसपोर्ट और लेबर और एम्प्लॉयमेंट दिया गया है।