प्रदेश में दिल्ली के बाद अब मुंबईया कोरोना के मामलें सामने आ रहे हैं। यह देश का सबसे बड़ा रेड जोन एरिया है। आज हमीरपुर जिले में एक साथ 5 मामलें कोरोना पॉजिटिव आए हैं और पांचों की ही ट्रेवल हिस्ट्री रेड जोन मुंबई से है। इन पांच मामलों के साथ कोरोना ग्राफ़ बढ़कर 85 पहुंच गया है। मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के सचिव निपुण जिंदल ने की है।
इन पांच मामलों में एक महिला और 4 पुरूष हैं।महिला की उम्र 47 जबकि पुरुषों की उम्र 60,50,54 और 20 वर्ष है। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री 12 और 14 मई की है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज व पालमपुर आइएचबीटी में इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में चारों पुरूष एसिमटोमेटिक पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार संक्रमित हमीरपुर जिले के नादौन, गलोड़ और टोनी देवी से संबंध रखते हैं।
इसके साथ ही प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है वहीं एक्टिव केसेस 37 हो गए हैं।