हिमाचल प्रदेश के किसान के बेटे जय चौधरी ने कड़ी मेहनत के दम पर भारत के टॉप टेन अरबपतियों में जगह बनाई है। सरकारी स्कूल से पढ़कर उच्च शिक्षा हासिल करने अमेरिका गए जय चौधरी आज दुनिया के अरबपतियों की सूची में 577वें स्थान पर हैं। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में यह रैकिंग सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पनोह गांव से संबंध रखने वाले जय चौधरी अमेरिका में जी स्केलर कंपनी के सीईओ हैं।
