आज दिन भर में प्रदेश में कोरोना के 7 मामलों की पॉजिटिव होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमित मामलों का आंकड़ा 74 हो गया है। आज सुबह 2 मामलें सिरमौर के पोंटा साहिब से और दोपहर बाद 2 कांगड़ा ,2 बिलासपुर और 1 मामला हमीरपुर जिले में सामने आया है। इनमें से 3 महिलाओं के साथ एक छोटी बच्ची कोरोना पॉजिटिव हैं और चारों की ही ट्रेवल हिस्ट्री हॉट स्पॉट क्षेत्रों से है जबकि 3 पुरुष हैं।
कांगड़ा में 18 पॉजिटिव:
सुबह दिल्ली से पोंटा साहिब लौटी मां-बेटी के पॉजिटिव होने के बाद दोपहर बाद कांगड़ा जिले की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। मुंबई की सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती हाल ही में मुंबई से वापस अपने घर लौटी है। वहीं दिल्ली से 57 वर्षीय महिला दो दिन पहले अपने घर धर्मशाला पहुंची है। टांडा मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब इसके ट्रैवलिंग कॉन्टैक्ट खंगाले जा रहे हैं। इन मामलों के साथ ही कांगड़ा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 12 हो गई है।
बिलासपुर में 4 पॉजिटिव:
जिले में पहले 2 ही मामलें थे और आज 2 और केस आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। आज पाए गए दोनों व्यक्ति पहले पॉजिटिव पाए गए टैक्सी चालकों के संपर्क में आए थे। इनमें से हमीरपुर के भोरंज का रहने वाला 39 वर्षीय व्यक्ति अहमदाबाद के टैक्सी ड्राइवर के साथ आया था जबकि दूसरा 43 वर्षीय व्यक्ति गुरुग्राम दिल्ली के टैक्सी ड्राइवर के साथ सफर कर रहा था। अब दोनों ही इनके संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव पाए गए हैं।इन मामलों के साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमण के 4 मामलें दर्ज हो गए हैं और चारों ही एक्टिव केस हैं।
हमीरपुर में 7 मामलें:
हमीरपुर में वृहस्पतिवार शाम को 55 वर्षीय व्यक्ति की पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह बजरोल के रहने वाले व्यक्ति के संपर्क में आया था जो 12 मई को दिल्ली से लौटे थे और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के जांच के लिए एतिहात के तौर पर सैंपल लिए गए थे। जिसमें इस दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी अनुसार दोनों ही रिश्तेदार हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 7 और एक्टिव केसों की संख्या 5 हो गई है।
बढ़कर 74 पहुंचा ग्राफ:
प्रदेश सरकार के पुरजोर प्रयासों के बाद भी लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वृहस्पतिवार शाम 5 बजे तक आंकड़े 70 थे लेकिन रात 9 बजे तक आंकड़े बढ़ गए। दिन भर में आए 7 मामलों के साथ ही पूरे प्रदेश में कोरोना के 74 मामलें हो चुके हैं जिनमें से 33 मामलें एक्टिव हैं।अब तक 34 मामलें ठीक हो चुके हैं जबकि 2 लोगों की मृत्यु हुई है।
सोशल डिस्टेंसिंग अपनाए, सतर्क रहें सुरक्षित रहेंTMnewshub