हिमाचल प्रदेश ने बुधवार को अपनी 73वीं वर्षगांठ सामान्य रूप से मनाई। कोरोना संकट के चलते लगाए गए कर्फ़्यू के नियमों का पालन करते हुए प्रदेश सरकार ने हिमाचल दिवस मनाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और पुलिस जवानों द्वारा दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर लिया। इस दौरान विधि कानून और शिक्षा मंत्री सुरेश भरद्वाज भी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण सुबह 11:00 बजे किया गया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर वर्ष हिमाचल दिवस खूब धूमधाम से मनाया जाता रहा है पर इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते हिमाचल दिवस की रौनक धूमिल रही। इस दौरान आम जनता की आवाजाही भी नियंत्रित की गई। साथ ही लोगों को इक्कट्ठा नहीं होने दिया।