कांगड़ा में हुए फिर 6 कोरोना विस्फोट

प्रदेश में कुल मामले 121 और एक्टिव केस 63 हुए

0
543


कांगड़ा में आज फिर 6 कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि के साथ सुबह हुई है। कांगड़ा में कोरोना मामलों के बढ़ने की रफ़्तार लगातार बढ़ रही है। आज सुबह आए  6 संक्रमितों की ट्रैवेल हिस्ट्री मुंबई से है और सभी को परौर के संस्थागत कोरेंटिन सेंटर में रखा गया है। इन मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव निपुण जिंदल ने की।


मुंबई ट्रैवेल हिस्ट्री :


मुंबई से लौटे इन संक्रमितों में से एक महिला और  5 पुरूष है।  41 वर्षीय महिला ज्वालामुखी के समीप अडवानी की रहने वाली है। वहीं 54 वर्षीय ड्राइवर  नूरपुर के सलियाली का रहने वाला है ,24 वर्षीय युवक इंदौरा के चंगरेड़ा से है, 21 वर्षीय युवक नगरोटा भवन से है ,57 वर्षीय एक व्यक्ति  काथला जयसिंहपुर से है और 36 वर्षीय व्यक्ति भवारना का रहने वाला है और सभी मुंबई से लौटे हैं। इन सभी की जांच रिपोर्ट सुबह पॉजिटिव आई है। अब इनको बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। 


कुल संख्या हुई 39 :


इसके साथ ही कांगड़ा में कुल संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है जबकि एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। पिछले कल एक साथ 13 नए मामलें पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे।


प्रदेश में कुल संख्या 121:


प्रदेश में वृहस्पतिवार सुबह एक साथ 11 मामले आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 121 हो गई है और एक्टिव मामलों की संख्या 63 पंहुच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here