प्रदेश में वृहस्पतिवार सुबह फिर नए पांच मामले आए हैं। अब यह नए 5 मामले कोरोना मुक्त सोलन जिले में आए हैं। सभी पॉजिटिव नालागढ़ के मानपूरा में कोरेंटिन थे। जानकारी के अनुसार यह पांचों ही पश्चिम बंगाल से लौटे थे। सोलन में अब कोरोना के कुल मामले 14 हो गए हैं।
सभी लौटे हैं पश्चिम बंगाल से:
जानकारी के अनुसार सोलन जिले से 217 सैम्पल्स 20 मई को कसौली भेजे गए थे और इनमें से ये 5 सैम्पल्स पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित बद्दी तहसील रामशहर के रहने वाले हैं और मानपुरा कोरेंटिन सेंटर में रखे गए थे। इनमें से चार संक्रमित 44,33,25 और 45 वर्षीय संक्रमित नंद गांव तहसील रामशहर के हैं। ये पांचों ही 13 मई को पश्चिम बंगाल से ट्रक के जरिए पहुंचे थे। 15 मई को सभी स्वराज माजरा आश्रम में रुके थे और इसके बाद 17 मई को मानपुरा कोरेंटिन सेंटर में शिफ्ट हुए थे। इन सभी मामलों की पुष्टि विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग डॉ निपुण जिंदल ने की है।
कुल मामले हुए 14:
इससे पहले सोलन जिले में 9 मामले सामने आए थे और सभी ठीक हो गए थे। इनके ठीक हो जाने के बाद यहां कोई भी एक्टिव केस नहीं था लेकिन अब ये नए 5 मामलों ने जिले की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही कुल संख्या 14 हो गई है।
कुल मामले 115 हो गए:
हिमाचल में अब कोरोना वायरस के कुल मामले 115 हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 58 हो गई है और 50 संक्रमित ठीक हुए हैं।