
पांवटा साहिब: शहर में एक व्यक्ति ने निजी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार शहर के बद्रीपुर में तारूवाला रोड पर संत तेजा सिंह कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय कुलजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह ने शुक्रवार को अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसके परिजन घायल को सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन घायल को देहरादून के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां पर उस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने पेट में रिवाल्वर सटा कर खुद को गोली से उड़ा लिया। पांवटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीमारी से परेशान चल रहा था। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि शव का कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।