सराहां में 47 वर्षीय महिला ने लगाया फंदा, हुई मौत

मानसिक रूप से थी परेशान,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा

0
335



नाहन। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराहां के आजी सिवत गांव में एक अधेड़ महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय महिला पिछले पांच वर्षों से मानसिक तौर से परेशान थी। रविवार रात महिला घर पर अकेली थी। उसके परिवार के सदस्य किसी काम से दूसरे गांव गए हुए थे। इस बीच महिला ने देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिवार के सदस्य जब सुबह घर पहुंचे तो महिला फंदे से झूलती पाई गई, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पच्छाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here