चंबा में आए 4 कोरोना पॉजिटिव मामले तो कांगड़ा में 4 पॉजिटिव हुए ठीक

कुल संक्रमित हुए 213, एक्टिव मामले हुए 142

0
462


प्रदेश के चंबा जिले में दोपहर को चार नए कोरोना  संक्रमित मामले आए हैं वहीं कांगड़ा में 4  मरीजों के ठीक होने की खबर है।


चंबा में नए मामले:

चंबा में आज दोपहर 4 नए मामले आए हैं और ये सभी चारों युवक तमिलनाडू के चैन्नई से आए हैं। इनमें से दो युवक 18 मई को ट्रेन और बाकी दो अन्य युवक निजी गाड़ी से लौटे हैं। इन्हें  सरोल में संस्थागत क्वारंटिन में रखा गया था। 
कोरोना जांच के लिए इन चारों के सैंपल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भेजे गए थे, जहां इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें  से  21 वर्षीय युवक गडियोग से,24 वर्षीय  युवक चांजू से,32 वर्षीय युवक बनातर तीसा से और 26 वर्षीय युवक तीसा के जसौरगढ़ से है।
एसपी चंबा मोनिका ने मामलों की पुष्टि करते हुए  बताया कि इन चारों संक्रिमत लोगों को चंबा में सरोल में कोरेंटिन किया गया था और अब कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है।

चंबा में कुल मामले :

इसके साथ ही चंबा में कुल मामले 18 हो गए हैं वहीं अब एक्टिव केस 7 हो गए हैं जबकि 11 लोग ठीक हुए हैं।


कांगड़ा में हुए 4 ठीक:


वहीं कांगड़ा के चार लोग ठीक हो गए हैं। इनकी दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब कांगड़ा में कुल संक्रिमतों की संख्या 53 हो गई है जबकि एक्टिव मामले 35 रह गए हैं।


प्रदेश में कुल संख्या:


वहीं प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 213 हो गई है जबकि कांगड़ा में चार लोग ठीक होने के बाद एक्टिव मामले 142 रह गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here