3 रन और 2 विकेट लेने वाला सचिन तेंदुलकर का बेटा 20 लाख में बिका, 800+ रन और 100+ विकेट लेने वाले वीरेंद्र सहवाग के भांजे पर किसी ने नहीं लगाया दांव

0
1097

इसी तरह अवि बरोट और केदार देवधर का भी नहीं खरीदा जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। केदार देवधर ने सैयद मुश्ताक अली में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर रहे थे। अवि बरोट सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में पहले नंबर पर थे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए 18 फरवरी को हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपए में खरीदा। अर्जुन महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। अर्जुन तेंदुलकर का बिकना और वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर का नहीं बिकना भी चर्चा का विषय है। इस चर्चा का आधार है दोनों क्रिकेटर्स का अब तक का प्रदर्शन।

बता दें कि नीलामी के लिए 292 खिलाड़ियों को छांटा गया था। आखिरी समय में मार्क वुड ने अपना नाम वापस ले लिया। नीलामी शुरू होने से पहले 7 नाम और जोड़े गए। इनमें टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर का भी नाम था। सहवाग और मयंक की मां कजिन भाई-बहन हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक दो टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में डेब्यू किया था। अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली में दो मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 2 विकेट लिए और कुल 3 रन बनाए।

मयंक डांगर के नाम 800 से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट हैं। 24 साल के मयंक ने 2016 में फर्स्ट क्लास किकेट में डेब्यू किया था। वह अब तक 23 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 21.35 के औसत से 598 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट 71 रन है। वह 30.31 के औसत से 64 विकेट भी ले चुके हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 5/138 और मैच में 6/64 है।

मयंक ने दिसंबर 2015 में लिस्ट ए में डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 26 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 12.85 के औसत से 180 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 46 रन है। इस दौरान उन्होंने 30 विकेट लिए हैं। वह एक बार मैच में पांच विकेट भी ले चुके हैं। लिस्ट ए मैचों में गेंदबाजी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/27 है। मयंक 31 टी20 मैच भी खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने कुल 46 रन बनाए हैं। वह 23.37 के औसत से 29 विकेट भी ले चुके हैं। टी20 में उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/28 है।

इसी तरह अवि बरोट और केदार देवधर का भी नहीं खरीदा जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। केदार देवधर ने सैयद मुश्ताक अली में इस सीजन 8 मैच में 69.80 के औसत और 113.68 के स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए थे। अवि बरोट ने 5 मैच में 56.60 के औसत और 184.97 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here