18 मार्च को युवा कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव : निगम भंडारी

0
1130


शिमलाः 15 मार्च, 2021 हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। नेगी ने कहा कि इस घेराव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहसचिव एवं प्रभारी भारतीय युवा कांग्रेस श्री कृष्णा अल्लावरू, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश अमरप्रीत सिंह लाली और सचिव व सहप्रभारी दामन बाजवा विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।

नेगी निगम भण्ड़ारी ने कहा कि प्रदेश बढ़ती मंहगाई व आम जनमानस के साथ कठिनाई के इस दौर में जहां जीवन व्यापन करना एक आम आदमी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है, जहां रसोई गैस, पेट्रोल व ड़ीजल के दाम आसमान छू रहें है। वही खाद्य बस्तुएं के दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

नेगी निगम भंड़ारी ने कहा कि युवा कांग्रेस के बार-बार चेताने के बाद भी प्रदेश सरकार अपनी नीतियों में कोई बदलाव नही कर रही है। केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार जो कर्मचारी, बागवान, किसान व रोजगार विरोधी नीतियों व गरीब जनता पर बढ़ती मंहगाई की मार के विरोध में इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला व विधानसभा अध्यक्षों तथा तमाम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि आप सभी भारी संख्या में शिमला के चौड़ा मैदान में सुबह 10ः30 बजे पहंुच कर सरकार को जगाने में अपनी भूमिका निभाए और कांग्रेस पार्टी को एक विपक्ष के तौर पर मजबूत करे।

निगम भंडारी युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here