11 किलो 700 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एनसीबी चंडीगढ़ की टीम ने नाहन में की बड़ी कार्रवाई

0
632

नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ की टीम ने 11 किलो 700 ग्राम चरस के साथ दो चरस तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। एनसीबी चंडीगढ़ की टीम ने माल रोड़ स्थित यशवंत चौक पर नाकाबंदी की। इस दौरान उन्होंने एक आल्टो कार चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान कार से 11 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद टीम ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी। कार में बैठे दोनों आरोपियों को पुलिस थाना ले जाया गया। जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद एनसीबी की टीम आरोपियों को अपने साथ ले गई। आरोपियों की पहचान मंडी जिला की करसोग तहसील के कुधा महरोग गांव के 54 वर्षीय सतराम और जिला कुल्लू की आनी तहसील के 35 वर्षीय देवेंद्र के तौर पर हुई है। यह चरस इन तस्करों द्वारा कहां भेजी जा रही थी, यह तो पूछताछ के बाद पता चलेगा। मगर इतना जरूर है कि प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों से यह चरस सिरमौर जिले व साथ लगते राज्यों को पहुंचाई जा रही थी।

एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार रात्रि को एनसीबी चंड़ीगढ़ की टीम ने नाहन के माल रोड़ पर एक कार में सवार दो लोगों के कब्जे से 11 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि मामला एनसीबी से जुड़ा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने उनका सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि एनसीबी की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here