
पांवटा साहिब: सतौन में एक मकान पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि मकान पर पेड़ गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी मुताबिक सतौन स्थित वन विभाग की चौकी के समीप रतन सिंह के मकान पर सफेदा प्रजाति का एक पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से मकान के छज्जे समेत छत व दीवार को नुकसान पहुंचा है।
उधर, वन विभाग के बीओ मोहन सिंह ने बताया कि पेड़ के टूटने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी गई है।