
नाहन: जिला मुख्यालय नाहन स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के सम्मान में स्मृति परेड़ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने सबसे पहले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, एसएचओ मानवेंद्र ठाकुर के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों ने भी शहीदों को याद किया और श्रद्धा सुमन भेंट किए। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस आयोजित किया जाता है। इस दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के सम्मान में स्मृति परेड़ का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर 21 से 27 अक्टूबर तक पुलिस कल्याण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार खेलकूद स्पर्धाएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के अलावा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को पुलिस झंडा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।