रावत के राज पर संकट ! – पं. डोगरा

0
952

 

पंडित शशि पाल डोगरा

शिमला। 

जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पं. शशि पाल डोगरा ने अहम भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक अंक ज्योतिष के हिसाब से 58वें वर्ष में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का राज योग भंग होने की आशंका लग रही है। उनकी जन्म तिथि 9 अप्रैल 1964 है। इसके हिसाब से 9 अंक मंगल का है, जन्मदिन से ठीक 31 दिन पहले उन्होंने 10वें मुख्यमंत्री की शपथ ली।  1 अंक सूर्य का अंक है। 31 दिन पहले शपथ ली 31=3+1=4 राहु का अंक है। ऐसे में कहीं राहु कोई ग्रहण न लगा दे और समय से पहले ही कहीं सत्ता से बाहर न हो जाए। 
पं. डोगरा कहते हैं कि 2021 जो 5 अंक है, 5 बुद्ध का अंक है। बुद्ध नपुसंक ग्रह है, जिसके साथ बैठेगा उसका वैसा प्रभाव देगा। वहीं, बुद्ध वाणी का कारक भी है। ऐसे में वाणी पर संयम रखना पड़ता है। तीरथ सिंह रावत 9 अप्रैल 2021 को 57वें वर्ष को पूर्ण कर लेंगे व 58वें वर्ष में प्रवेश कर लेंगे। गणना के मुताबिक 57वां वर्ष 5+7=12=1+2=3 गुरु का अंक, जिसने सत्ता सुख दिया। लेकिन 9 अप्रैल 2021 को 58वें वर्ष में प्रवेश पर 5+8=13=1+3=4 राहु का अंक आ रहा है। मूल अंक 9 है। 9+4=13=1+3=4 राहु का अंक बनता है। वहीं, 9 अप्रैल जन्मदिन के बाद 13 अप्रैल 2021 को नव संवत भी राहु पर शुरू हो रहा है। नव संवत भी शुभ नहीं है, जो राज योग भंग करवा सकता है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here