राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि उत्सव की दी शुभकामनाएं

किया सामाजिक दूरी अपनाने और मास्क पहनने का आह्वान

0
772

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नवरात्रि उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के बीच खुशियां और भाईचारे की भावना को बढ़ाएगा।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहे और प्रदेश समृद्धि और उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे। उन्होंने लोगों को आने वाले उत्सवों की बधाई देते हुए कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी और फेस मास्क को अपनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here