मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जताया आभार व्यक्त किया,की खुशहाली और समृद्धि की कामना

0
619

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल की धर्मपत्नी वसंथा बंडारू को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के स्वस्थ, आनन्दपूर्ण नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष उनके लिए प्रसन्नता और समृद्धि से भरपूर रहेगा।

मुख्य सचिव अनिल खाची और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य गणमान्यों ने भी राज्यपाल को नववर्ष की बधाई दी।

बंडारू दत्तात्रेय ने शुभकामनाएं देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि वर्ष 2021 सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि भरा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here