मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

विभिन्न राजनेताओं ने दी मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई

0
744

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दूरभाष के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरेगा।

वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज नववर्ष पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ पार्टी नेेताओं, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों और नगर निगम शिमला के महापौर, उप-महापौर और पार्षदों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभाग अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व प्रातः जय राम ठाकुर ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी दूरभाष पर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ओक ओवर में आज प्रातः समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों और दिन में उनके कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्हें दूरभाष पर भी नववर्ष की शुभकामनाएं प्राप्त हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here