मुख्यमंत्री की अपनी स्थिति ही खराब है कांग्रेस के बाकि उम्मीदवारों की हालत क्या होगी: धूमल

0
979


भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान रविवार को भाजपा के स्टार प्रचारक एवम पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने कांगड़ा और कुटलेहड़ विस क्षेत्रों में बड़ी जनसभाओं को सम्बोधित किया| चुनावी जनसभाओं में भाजपा के पक्ष में प्रदेश भर मेंन जो जबर्दस्त माहोल है उसको स्पष्ट प्रमाण देखने को मिला है| जनसभाओं में हजारों लोगों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए ने कहा कि बाकि प्रदेश में तो भाजपा के पक्ष में हवा है ही लेकिन पिछले कल रामपुर में वीरभद्र सिंह के महल के सामने जनसभा में रामपुर के लोगों ने नारे लगाये की रजवाड़ा शाही नहीं चलेगी| वहां नगर परिषद्, जिला परिषद्, बीडीसी और पंचायतों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की भाजपा में शामिल होने को लम्बी लाइन लगी थी| परिवर्तन की लहर सारे प्रदेश में बहुत जोर की चल रही है| हम सबको मिल कर इसका लाभ उठाना है|

प्रो० धूमल ने वीरभद्र सिंह के ब्यान पर चुटकी लेते हुए कहा की एक बार पहले भी 2014 में मुख्यमंत्री ने कहा था की मोदी जी तीन बार के मुख्यमंत्री है और मै छठी बार मुख्यमंत्री हू उनके हिमाचल आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, और अब कह रहे हैं की मोदी जी से बड़ा भी कोई नेता है तो बुला लो| पिछली बार अपनी धर्मपत्नी की सीट सहित हिमाचल की चारों सीटें गवाई थी और हालत यह हुई की तब सारे देश में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मत प्रतिशत हिमाचल में मिला था| राजा साहब बाकियों को हराने में लगे लगे थे लेकिन पत्नी को नहीं बचा पाए थे|

प्रो० धूमल ने कहा की शिमला वाले बोल रहे हैं पहले हम कहते थे वीरभद्र सिंह हमारे जिला का मुख्यमंत्री है लेकिन अब तो जिला भी छोड़ दिया| पहले कहा की ठियोग से चुनाव लडूंगा, फिर गुडिया काण्ड याद आया तब शिमला छोड़ सोलन के अर्की से चुनाव लड़ने की बात कह दी| मुख्यमंत्री की अपनी ही स्थिति खराब है तब बाकी के कैंडिडेट्स का क्या हाल होगा यह अपने आप में दर्शाता है| प्रो० धूमल ने कहा की सारे प्रदेश में कोई ऐसा वर्ग नहीं जो इन पांच वर्षों में खुश रहा हो| जबकि केंद्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग कमीशन को क़ानूनी दायरा देकर उसको सशक्त करने के कोशिश की लेकिन कांग्रेस के विरोध के कारण वह बिल राज्यसभा में नहीं पास हो सका| परन्तु आने वाले समय में गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी तब राज्यसभा में हमारा बहुमत होगा| तब इस बिल को पास कर इस वर्ग को क़ानूनी दर्जा और शक्तियाँ प्राप्त होंगी|

प्रो० धूमल ने कहा की विद्यार्थी, छात्र, बेरोजगार, कर्मचारी, पेंशनर, किसान, बागवान, आदि सभी दुखी हैं| समाज का सभी वार्ग आज विकास चाहता है| प्रदेश में सडकों की हालत खस्ता है| मोदी सरकार ने प्रदेश को चौंसठ हाइवे दिए सत्तर हजार करोड़ रूपए खर्च होंगे| और इन योजनाओं के कार्यान्वन होने पर कितने ही लोगों जो रोजगार मिलेगा| पठानकोट से जोगिन्दर नगर रेल लाइन को ब्रोड गेज करने के लिए सर्वे शुरू गया है| ऊना हमीरपुर रेल लाइन से जोड़ा जा रहा है| हर तरफ वकास की सम्भावनाएं हैं| केंद्र से हजारों करोड़ रुपये प्रदेश को मिल रहे हैं| मोदी सरकार ने बिन मांगे सब प्रदेश को दिया है| केंद्र में भाजपा की सरकारें होती हैं तो हिमाचल को बहुत मिलता है| लेकिन प्रदेश में विकास नहीं हो रहा है| क्यूंकि सिर्फ केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में नहीं थी| प्रदेश की जनता प्रदेश में भी भाजपा की सरकार लाये तब दोनों जगह भाजपा की सरकार होंगी मतलाब दो इंजन होंगे और जब गाडी में दो इंजन होंगे तब पहाड़ पर विकास रूपी गाडी तीव्रता से दौड़ेगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here