उद्योग व सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार शाम को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में आयोजित स्टिमुुलस -2016 में बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा महाविद्यालयों में से एक है। यहां से उच्च शिक्षा प्राप्त चिकित्सकों ने प्रदेश का देश और विदेश में नाम रोशन किया है। उन्होंने चिकित्सकों से मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आई.जी.एम.सी.शिमला में छात्रों को उच्च स्तरीय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। यहां आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जा रहा हेै। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश ने नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा देने में अभुतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा पर लगभग 26 हजार रूपए व्यय किए जाते हैं। नागरिकों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रयास किए गए हैं।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए वर्तमान वित वर्ष के दौरान 1689 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया हेै। प्रदेश में टेलीमेडिसन परियोजना आरम्भ की गई है और जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हेैं। राष्ट्रीय रोगी वाहन सेवा के अंतर्गत प्रदेश में 321 रोगी वाहन उपलब्ध हैं जो मरीजों को दुर्गम क्षेत्रों तक मुफ्त सेवा प्रदान कर रहे हैं। इससे पूर्व आयोेजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आई.जी.एम.सी.के प्राध्यापक, वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, छात्र और गणमान्य लोग उपस्थित थे।