मंडी वासियों का सौभाग्य है कि ऐसा मिलनसार मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को मिला: राकेश जम्वाल

0
791

मंडी: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जमवाल, विधायक जवाहर ठाकुर, विधायक विनोद कुमार,इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा की प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम काल से तुलनात्मक है।
उन्होंने कहा कि यह मंडी वासियों का सौभाग्य है कि ऐसा मिलनसार मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को मिला है, कांग्रेस नेताओं को पूरे प्रदेश के साथ-साथ मंडी में हो रहे विकास कार्य रास नहीं आ रहे हैं जो नेता स्वयं कंठ तक भ्रष्टाचार से लिप्त हो वह क्या भ्रष्टाचार की बातें करेंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार से कौल सिंह ठाकुर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं ऐसा लग रहा है कि वह स्वयं अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं, कांग्रेसी नेता द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार है और तथ्यों से परे है।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार पारदर्शी एवं सकारात्मक सरकार है, हर एक कार्य टेंडर प्रक्रिया से होता है और उसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है ,कौल सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा चौमुखी विकास से घबरा गए हैं और उन्हें यह स्पष्ट हो गया है कि अगली बार भी कांग्रेस की सरकार सत्ता में नहीं आने वाली।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बताएं कि जब उनकी सरकार सत्ता में विराजमान थी तो उनको विकास की याद क्यों नहीं आई, सड़कों की हालत खराब थी, पानी सुचारू रूप से नहीं मिल रहा था और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी। लगता है कौल सिंह ठाकुर भूल गए हैं कि किस तरह से जनता ने उनको सत्ता से बाहर किया था। कांग्रेस सरकार में भाई भतीजावाद अपनी चरम सीमा पर था, यह जगजाहिर है।
उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर को जयराम सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है अपितु उनको कांग्रेस के 60 साल का कार्यकाल याद करना चाहिए जब भ्रष्टाचार पूरे देश में चरम सीमा पर था और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुद भ्रष्टाचार के अनेकों आरोपों का सामना किया। कोलगेट घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, 2जी घोटाला जैसे अनेकों घोटाले विश्व भर में प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में स्वयं  ठाकुर कौल सिंह अपना कद नहीं बना पाए, जब कोविड-19 संकटकाल में जनता जूझ रही थी तो यह नेता कहां गायब थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की जंग छिड़ चुकी है और उसमें ठाकुर कौल सिंह भी अपने वर्चस्व की जंग लड़ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here