भारत के किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज पर कब्जा जमाया

0
840

kidambi srikanth

भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कई उलटफेर के साथ सुपरसीरीज पर कब्जा जमा लिया। रविवार को फाइनल में उन्होंने मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-6 चीन के चेन लांग को 22-20, 21-16 से मात दी। इसके साथ ही श्रीकांत लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए। वर्ल्ड नंबर-11 श्रीकांत हफ्तेभर में दूसरी बार सुपरसीरीज चैंपियन बने। 18 जून को उन्होंने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता था। जिस समय रविवार को श्रीकांत सिडनी में फाइनल में खेल रहे थे उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उन्हें इंडोनेशिया ओपन जीतने पर बधाई दी। श्रीकांत का यह चौथा सुपर सीरीज खिताब है। उन्होंने पिछले ही हफ्ते इंडोनेशिया ओपन, 2014 में चाइना ओपन और 2015 में इंडिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीते हैं। श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 22 जून को जारी विश्व रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया था। जबकि उन्होंने अपने साथी भारतीय खिलाड़ी अजय जयराम को 15वें स्थान पर छोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here