भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के लिए भेजें ढाई लाख फेस कवर

सीएम जयराम ठाकुर एवं भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किया धन्यवाद

0
1000

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए ढाई लाख फेस कवर भेजें हैं। प्रदेश वासियों की सुरक्षा के मद्देनजर भेजी गई फेस कवर की यह खेप भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा ली गई। डॉ.राजीव बिंदल और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस सहायता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 2.5 लाख फेस मास्क भेजकर हिमाचलवासियों के प्रति चिंता जताई है और हिमाचल को सम्मान दिया है। कुछ दिन पूर्व भी जगत प्रकाश नड्डा ने एक लाख सैनिटाईजर देकर कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया था। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं ताकत के साथ कोरोना महामारी से लड़ाई में मदद कर रहा है व आगे भी करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 के खिलाफ केंद्र सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रही है वहीं प्रदेश सरकार भी इस लड़ाई में अपना पूरा सहयोग दे रही है। उन्होंने बीजेपी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया साथ ही आग्रह किया कि ’निगाह’ कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन की मदद करे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हिमाचल आ रहे और होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों की निगरानी करने के लिए विशेष तौर पर निर्देश दिए ताकि वे भी सुरक्षित रहे और  गांव भी सुरक्षित रहे।

भाजपा की ओर से अपनी बात रखते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने जयराम ठाकुर को कोविड-19 के संक्रमण काल में सरकार के सफल संचालन के लिए बधाई दी और संदेश दिया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के निर्णयों के साथ खड़ा है।

भाजपा ने अपने मण्डलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जो वीडियो कॉन्फ्रेंस का दौर शुरू किया है उसे 30 मई, 2020 तक पूर्ण करना है और बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख तक संवाद स्थापित करना है। भाजपा ने पिछले कल तक 864 वीडियो कॉन्फ्रेंस करके 23,833 कार्यकर्ताओं से संवाद किया और परिणामस्वरूप 4 लाख 89 हजार 308 लोगों को भोजन दिया गया। 1 लाख 10 हजार 243 राशन किटे दी गई, 21 लाख 17 हजार 409 फेस मास्क बनाकर बांटे गए। 1 करोड़ 89 लाख 67 हजार 228 रुपये प्रधानमंत्री केयर में व 8 करोड़ 20 लाख 54 हजार 84 रूपये हिमाचल प्रदेश कोविड-19 में सहयोग राशि जुटाई गई।

भाजपा सरकार के साथ समन्वय को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा डॉ. राजीव बिन्दल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, चारों संसदीय क्षेत्रों के चार प्रभारी, चारों संसदीय क्षेत्रों के चार विस्तारक, 17 जिलों के 17 जिलाध्यक्ष, 73 मण्डलों के 73 मण्डलाध्यक्ष शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here