भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बहन श्यामा के सर सजा नप नाहन चेयरमैन का ताज

नगर परिषद नाहन में अविनाश गुप्ता तीसरी बार चुने गए उपाध्यक्ष

0
634



नाहन: नाहन नगर निकाय चुनाव में भाजपा देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद में बहुमत के साथ आई है। जहां सोमवार को चुने हुए सभी 13 पार्षदों को एसडीएम ने शपथ दिलाई। वहीं, मंगलवार को दोपहर एक बजे तक एसडीएम ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने का समय दिया था जिस पर विधायक डॉ.राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा ने आरक्षित एससी महिला के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन श्यामा पुंडीर का चयन किया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार अविनाश गुप्ता को चुना गया।

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा में सोमवार को देर रात तक की खिंचातान रही फिर विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के 8 पार्षदों के साथ बैठक कर मामले को सुलझा दिया। मंगलवार को करीब 12 बजे एसडीएम के समक्ष अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामांकन प्रस्तुत किए गए। इसके बाद एसडीएम रजनेश कुमार ने अध्यक्ष पद पर श्यामा पुंडीर और उपाध्यक्ष पद पर अविनाश गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

बता दें कि नगर परिषद के नाहन के 13 वार्डों में से भाजपा के 8 सदस्य और कांग्रेस के 5 सदस्य जीत कर आए हैं। सोमवार को शपथ ग्रहण करने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए सहमति न बनने के कारण भाजपा के जीताऊ पार्षद एक बजे तक टाउन हाल नहीं पहुंचे। उपाध्यक्ष पद के लिए दो पार्षदों की दावेदारी जताने के कारण सोमवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया था। इसके बाद एसडीएम ने पार्षदों को मंगलवार को एक बजे तक का समय दिया था। लिहाजा, एक बार भाजपा ने पूर्ण बहुमत से नाहन नगर परिषद पर अपना कब्जा जमा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here