भाजपा की नीतियों के कारण देश बर्बादी पर खड़ा – राठौर

0
851

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि न तो उसे देश की कोई चिंता है न ही अंदातात किसानों की।जय जवान,जय किसान, काले कानून वापिस लो के नारे के साथ उन्होंने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से न तो देश की आवाज ही दबा सकती है और न ही किसानों बागवानों की।किसान अकेला नही है उसके साथ पूरा देश खड़ा है।
आज शिमला जिला कांग्रेस की किसानों के समर्थन में गुम्मा से छैला तक आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों ने आज देश को बर्बादी की राह पर ला कर खड़ा कर दिया है।उन्होंने कहा कि देश एकबार फिर से गुलामी की और बढ़ रहा है।पहले देश मुगलों व विदेशियों का गुलाम था और आज देश बड़े सुनियोजित ढंग से सरमायेदारों का बनता जा रहा है।देश की बड़े पैमाने पर परिसम्पत्तियों को बेचा जा रहा है।देश मे गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ती जा रही है।देश मे बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।आज की इस पदयात्रा में हजारों लोगों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारे बाजी करते हुए किसानों की मांगों का समर्थन किया।
राठौर ने कहा कि आज अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ी जा रही है।किसानों पर काले कानून थोपे गए है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी तहस नहस कर दिया है।लोकतंत्र में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर कर जनमत का अपमान किया जा रहा है।
राठौर ने कहा कि आजादी के बाद सम्भता देश मे पहली बार इतना बुरा दौर चला हुआ है, जहां सरकार के खिलाफ बोलने व विरोध पर देशद्रोह जैसे मामलें बनाए जा रहें है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चुप बैठने वाली नही।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए आज से ही एकजुट होकर डट जाए।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार शिमला जिला के साथ हर चीज के मामलें में भेदभाव कर रही है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई से लोग त्रस्त है।सरकार को लोगों की कोई चिंता नही है।उन्होंने जिला परिषद की तरह जीत के लिए विधानसभा चुनावों को अभी से डट जाने का आह्वान किया।
रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को ही तहस नहस कर दिया है।उन्होंने कहा कि एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करते हुए इसकी विदाई करनी है।
पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने भारी संख्या में यहां आए लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के साथ भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है।उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई विकास योजनाओं को आधे अधूरे में छोड़ दिया गया है।उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है इसलिए इसकी मजबूती को एकजुट होकर काम करना है।
शिमला जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने भी अपने सम्बोधन में देश के किसानों के समर्थन में कांग्रेस की एकजुटता के लिए यहां उमड़े जन समूह का आभार प्रकट किया।
इस अबसर पर कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा,शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी,एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी,सेवादल,,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,कांग्रेस पार्टी के विभाग के सदस्य व अनेक पदाधिकारी व सात ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद थे।
आज की इस पदयात्रा में शिमला जिला की सातों विधानसभा क्षेत्र जुब्बल कोटखाई, चौपाल,रामपुर बुशैहर, ठियोग,रोहड़ू, कुसम्पटी, शिमला शहर व,ग्रामीण के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here