- सोलन नगर निगम चुनाव का जिम्मा सौंपा डा राजीव बिंदल को
- एक मात्र विधायक जिन्हें बनाया चुनाव प्रभारी
- सोलन को छोड़ नगर निगम चुनाव प्रभारी का जिम्मा मंत्रियों को
अजय शर्मा. शिमला,- हिमाचल प्रदेश की राजनीति में डा राजीव बिंदल एक ऐसा नाम है जिसकी अपनी ही छवि है। भाजपा ने सोलन नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी के तौर पर डा राजीव बिंदल की नियुक्ति की है। आखिर उनकी नियुक्ति क्यों हुई आखिर क्या वजह रही ।इसकी कई चर्चाएं अब शुरू हो गई है। डा राजीव बिंदल आरएसएस की पृष्ठि भूमि से भाजपा की राजनीति में एक मजबूत संतम्भ के तौर पर खुद को स्थापित किया। इस बार के विधानसभा चुनावों में विजयी होकर आए लेकिन मंत्री नहीं बन पाएं। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल को बना दिया । लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें भाजपा अध्यक्ष पद नियुक्ति दे दी। जैसे ही डा राजीव बिंदल ने भाजपा संगठन का इलाज करना शुरू किया ही था तो कोरोना काल में एक मामले में विजिलेंस जांच के आरोपों के चलते खुद इस्तीफा दे दिया। कुछ ही मिनटों में इस्तीफा स्वीकार कर दिया। इसके बाद डा राजीव बिंदल राजनीति में एक कौने में चले गए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि अब बिंदल की राजनीति लगभग समाप्त हो चुकी है। लेकिन राजनीति में कब कौन तख्ता पलट जाए इसके बारे में कहना मुश्किल होता है। विजिलेंस ने अपनी जांच पूरी की तो डा राजीव बिंदल के बारे में लगे आरोप साबित नहीं हो सके। बिंदल ने कुदंन बनकर निकलूंगा ये बात अपने फेसबुक पर कही थी। पंचायत चुनावों में बिंदल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। वही राजनीति में जहां जहां उनकी राह में कांटे डाले गए थे। उन्हें भी समेटने में बिंदल ने कोई कसर नहीं छोड़ी । हाशिए पर पहुंच चुके डा राजीव बिंदल की पहचान संगठनात्मक और चुनाव मैनेजमेट में जबरदस्त रही है। प्रदेश के भीतर और प्रदेश के बाहर भी कई चुनावों में भाजपा का परचम लहराने का रिकार्ड बिंदल के नाम रहा है। अब जब भाजपा मिशन रिपीट 2022 के लिए जुट गई है तो एक एक सीट के लिए खूब मेहनत करने में लगी है। डा राजीव बिंदल के अनुभव का इस्तेमाल भाजपा फिर से करना चाह रही है। यही सबसे बड़ी वजह से है भाजपा ने डा राजीव बिंदल को नगर निगम सोलन के चुनाव प्रबंधन समिति का प्रभारी नियुक्त करना पड़ा। ंिबंदल ने अपना दम दिखा ही दिया कि आखिर वो हाशिये पर नहीं पहुंचने वाले। हैरान करने वाली बात तो यह है कि भाजपा ने जहां प्रदेश के सभी नगर निगम चुनावों में लिए प्रभारी जिन्हें बनाया है वो सरकार में मंत्री है। लेकिन सिर्फ अकेले नगर निगम सोलन के लिए डा राजीव बिंदल को प्रभारी बना दिया। बिंदल सरकार में मंत्री नहीं है। जबकि सोलन जिले से संबध रखने वाले मंत्री डा राजीव सैजल को सह प्रभारी बनाया गया है। ये बात काफी चैकाने वाली है कि राजीव बिंदल के अनुभव के आगे मंत्री का अनुभव कम पड़ गया। ऐसे में अब राजीव बिंदल अगर सोलन नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराने में कामयाब हो गए तो उनके लिए आगे की राजनीति ओर आसान हो जाएगी। अन्यथा उनकी राजनीति पर एक बहुत बड़ा विराम लग सकता है। लेकिन राजीव बिंदल के दम के आगे अब भाजपा भी बेदम नजर आ रही है।v

इन्हें किया भाजपा ने नियुक्त
नगर निगम पालमपुर प्रभारी मंत्री विक्रम ठाकुर सह प्रभारी सांसद इंदु गोस्वामी और समन्वयक त्रिलोक कपूर को नियुक्त किया गया है।
नगर निगम धर्मशाला प्रभारी मंत्री राकेश पठानिया सह प्रभारी सांसद किश्न कपूर और समन्वयक त्रिलोक कपूर को नियुक्त किया गया है।
नगर निगम मंडी प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सह प्रभारी सांसद रामस्वरूप शर्मा और समन्वयक विधायक राकेश जंबाल को नियुक्त किया गया है।