प्रदेश ने खोई बेहतरीन शिक्षाविद्,लेखिका और समाज सेविका:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने संतोष शैलजा के निधन पर किया शोक व्यक्त

0
822

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांगड़ा के डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज प्रातः उनका देहांत हो गया। वह 83 वर्ष की थीं।

अपने शोक संदेश में जय राम ठाकुर ने कहा कि संतोष शैलजा की मृत्यु से प्रदेश ने एक शिक्षाविद्, लेखिका और समाज सेविका को खोया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के निम्न वर्गों के कल्याण को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here