पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह ,शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी दी शुभकामनाएं

0
593

शिमला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने नव वर्ष 2021 के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
वीरभद्र सिंह ने अपने संदेश में उम्मीद जाहिर की है कि नव वर्ष सबके लिए मंगलकारी होगा। उन्होंने कहा है कि नववर्ष सबको खुशियां लेकर आये और प्रभु प्रदेशवासियों की इच्छा पुुरी करें।

विक्रमादित्य सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि बीता वर्ष हमारे जीवन मे ऐसी खट्टी यादे छोड़ गया जिससे आज भी हम लड़ रहें है। उन्होंने कहा कि वैश्विक कोरोना ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को चोपट करते हुए बेरोजगारी की एक ऐसी जटिल समस्या को पैदा कर दिया है जिसकी चुनौती से हम सबको दृढ़ता से लड़ते हुए अपने सपनोों को पूरा करना है।
विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं का आह्वान किया है कि जो बीत गया,सो चला गया इसलिए हमें नई ऊर्जा व सोच के साथ अपने भविष्य की चुनोतियों से लड़ते हुए अपना मुकाम हासिल करना है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी नववर्ष 2021 पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राठौर ने अपने संदेश में कहा कि 2020 हमारे जीवन में ऐसी खट्टी यादे और जख्म छोड़ गया जिसे हम कभी नही भूला पाएंगे। वैश्विक कोरोना माहमारी ने प्रदेश के एक हजार से अधिक लोगों को अपनी मौत का शिकार बना दिया,जिसका हमें बहुत दुख है,बहुत से लोग आज भी इस जंग से लड़ रहें है।उन्होंने उम्मीद जताई कि देश प्रदेश इस जंग पर जल्द ही जीत हासिल करेगा।
राठौर ने कहा कि वर्ष 2020 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो कर रह गई।लाखों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा है।कामधंधे बूरी तरह प्रभावित हुए हैं।देश ने सम्भता आजादी के बाद ऐसा बूरा दौर देखा जिसकी शायद कभी किसी ने भी कल्पना नही की होगी।
राठौर ने उम्मीद जाहिर की है कि देश जल्द ही इस महामारी पर काबू पा लेगा और फिर से लोगों का जीवन सुरक्षित और सुखमय बनेगा।उन्होंने कहा है कि हमें दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना है और देश प्रदेश को फिर से प्रगति की राह पर लाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here