पालमपुर कृषि विश्विद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से की मुलाकात

0
853

शिमला। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक सरयाल ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को वर्ष 2019 के दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
 राज्यपाल ने कहा कि पालमपुर विश्वविद्यालय का वातावरण बहुत शांत और साफ-सुथरा है तथा यह परिसर धुआं रहित है और रैगिंग का भी कोई मामला यहां सामने नहीं आया है। किसानों और शोधार्थियों के लिए इस विश्वविद्यालय में अकादमिक, शोध और विस्तार शिक्षा का कार्य बेहतर तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पालमपुर विश्वविद्यालय इसी प्रकार बेहतर कार्य करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here