पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी, धर्मशाला और जयसिंहपुर में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा; आसमान, जमीन और पानी के बाद कांग्रेस ने कूड़ेदान में भी किया भ्रष्टाचार| पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने चिंतपूर्णी, धर्मशाला और जयसिंहपुर में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुये भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को जम कर धोया| पूर्व सीएम ने कहा की आसमान, जमीन और पानी में तो कांग्रेस भ्रष्टाचार करती ही रही है| डस्टबिन गंदगी डालने के काम आता है| कांग्रेस ने गंदगी उठाने में भी भ्रष्टाचार किया है|
प्रो० धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की पहली स्मार्ट सिटी बनने का सौभाग्य धर्मशाला को दिया है| सारे प्रदेश में बहुत बोर्ड लगे, जिनमें वीरभद्र सिंह, सुधीर शर्मा और स्थानीय विधायक के फोटोग्राफ लगे गये | देने वाले प्रधानमन्त्री मोदी जी, वन्कैया नायडू जी उनका कहीं नाम नहीं, जिक्र नहीं हुआ| प्रो० धूमल ने कहा की इन्हीं बातों के चलते आज सैंकड़ों पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य, जन-प्रतिनिधि और समाज के प्रतिष्ठित लग भाजपा में पुरे प्रदेश में रोज शामिल हो रहे हैं| उनका स्वागत है| वह सब ऐसी पार्टी को छोड़ कर आये हैं जो समाप्त हो रही है| ग्यारह करोड़ से ज्यादा सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आकर खुद को गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं| भाजपा के परिवार में वह सभी मालिक हैं सबका मान सम्मान होगा|
प्रो० धूमल ने कहा की रामपुर में शनिवार को राज महल के सामने पार्टी में शामिल होने को जन-प्रतिनिधियों की लगी लाइन ने जोर शोर से रजवाड़ा शाही नहीं चलेगी के नारे लगाए थे| प्रदेश में होने वाले बहुत बड़े परिवर्तन का यह स्पष्ट संकेत है|
प्रो० धूमल ने कहा कि कांग्रेस वालों ने बहुत सी झूठी घोषणाएं प्रदेश भर में की हैं| एक राजधानी शिमला में है, जहां कांग्रेस हार रही है और दूसरा धर्मशाला जहां की झूठी घोषणा कांग्रेस ने कर रखी है वहां भी हारेगी| पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा की कैसी राजधानी इन्होने बनानी थी? शिमला जो अंग्रेजो के जमाने की राजधानी है, वहां युग नाम के लडके का अपहरण कर, कत्ल कर पानी की टैंक में डाल और उस टैंक का पानी न्यायधीशों के घरों को भी जाता था| डेढ़ साल बच्चे की बॉडी उस टैंक में सडती रहा, चार बार बिल बन गये की टैंक की सफाई हो गयी है| अगर सफाई हो गयी तो नर कंकाल कहाँ से मिला| बत्तीस लोग पीलिया के कारण मर गये और लगभग तीस बत्तीस हजार लोग बीमार हो गये| क्या धर्मशाला को भी एस ऐसी राजधानी कांग्रेस बनाना चाहती है? आज प्रदेश की राजधानी में पीने को पानी नहीं मिलता, पर्यटकों को पानी नहीं मिलता, हर तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है|
प्रो० धूमल ने धर्मशाला की जनसभा में धर्मशाला के किये विकास को गिनवाते हुए कहा की फ़ूड क्राफ्ट संस्थान का काम भी शुरू किया और उदघाटन भी किया उसी दिन भरी बारिश में नौ अन्य उदघाटन भी किये थे| सिंथैटिक ट्रैक एथलेटिक्स के लिए धर्मशाला में बना कर दिया| इनडोर स्टेडियम बना कर दिया| नौजवान लड़कियों के लिए खेल छात्रावास बना कर दिया जहां खिलाड़ी लड़कियां रहती हैं| कांग्रेस ने उसके पास शराब का ठेका खोल कर अपना योगदान किया|
प्रो० धूमल ने कहा की हमने धर्मशाला को स्पोर्ट्स सिटी घोषित किया था और खेलों के लिए विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध करवाई थी| लेकिन कांग्रेस ने धर्मशाला के लिए कुछ नहीं किया| कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में कुछ नहीं किया, विकास ठप्प पड़ा रहा| और बढ़ा तो केवल माफिया राज और प्रदेश पर कर्जा| प्रदेश को देव भूमि से ड्रग्ज भूमि कांग्रेस ने बनाया है| अब परिवर्तन की लहर चली है जो कांग्रेस का सूपड़ा प्रदेश में साफ़ करेगी| इस अवसर पर सूफी गायक हंसराज हंस, बलबीर चोधरी, किशन कपूर और रवी धीमान सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे|