देश में लोगों ने खुले दिल से किया वैक्सीनेशन का स्वागत:सुरेश कश्यप

केंद्र सरकार कर रही टीकाकरण का खर्च वहन लेकिन कुछ लोग कर रहे राजनीति

0
610

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मोदी के निर्देशानुसार पहले चरण के टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 1.65 करोड़ खुराकों में से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डाटाबेस में उपलब्ध स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या के हिसाब से टीकों का आवंटन कर दिया गया है। पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल होंगे। पहले चरण के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है। इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है। दुनिया के 100 से भी ज्यादा ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है और भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दल व नेता अपनी विवशता के चलते वैक्सीन को राजनीति का विषय बना कर अपनी छोटी मानसिकता दिखा रहे हैं मगर देशभर में जगह-जगह लोग खुले दिल से हमारे वैज्ञानिकों की साधना को सराहते हुए इस टीकाकरण अभियान का स्वागत कर रहे हैं व वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here