हि.प्र. शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के विकास को गति मिलेगी। स्मार्ट सिटी केंद्र सरकार की योजना है, लेकिन केंद्र ने स्मार्ट सिटी दान नहीं दी। सूची में सभी शहरों को पछाड़ कर धर्मशाला स्मार्ट सिटी बनी है,धर्मशाला में हुए विकास के चलते यह तोहफा मिला है, इसे लेकर कुछ तैयारी हम पहले ही कर चुके हैं। वो तैयारियां 3-4 माह में धरातल पर नजर आनी शुरू हो जाएंगी। फंडिंग के हिसाब से दीर्घकालीन सुविधाओं के सृजन पर जोर रहेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी हिंदुस्तान की सरकार है, सरकार ने दिया है स्मार्ट सिटी कोई पाकिस्तान की देन नहीं देश केंद्र और राज्य सरकारों के तालमेल से चलता है, केंद्र के पास स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव सभी राज्यों से आए थे, स्मार्ट सिटी को लेकर पारदर्शी प्रतिस्पर्धा हुई। पीएम और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने पारदर्शिता में राज्यों को श्रेय दिया। स्मार्ट सिटी को लेकर हमारे पास धर्मशाला का अनुभव होगा और धर्मशाला शिमला नगर निगम को सहयोग करेगा।