डॉ0 बिंदल के सम्मान में विधान सभा सचिवालय में विदाई समारोह का आयोजित

0
807

शिमला। प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल के सम्मान में विधान सभा सचिवालय द्वारा पुस्तकालय कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधान सभा उपाध्यक्ष हंस राज तथा कई विधायक मौजूद थे। इसके अतिरिक्त विधान सभा सचिव शयशपाल शर्मा तथा विधान सभा सचिवालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। विधान सभा अध्यक्ष के रूप में डॉ0 बिन्दल ने 2 वर्ष 6 दिनों का कार्यकाल पूर्ण किया है। गौरतलब है कि डॉ0 बिन्दल 10 जनवरी, 2018 को सर्वसम्मति से विधान सभा अध्यक्ष चुने गये थे।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए डॉ0 बिन्दल ने मुख्यमंत्री ,संसदीय कार्यमंत्री, उपाध्यक्ष विधान सभा, सभी विधायकों व हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का उन्हें उनके 2 वर्ष के कार्यकाल में भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण कार्य डॉ. राजीव बिंदल ने किया है सबको साथ लेकर चलने की उनकी आदत के कारण ही यह काम उन्होने इतने सहज तरीके से पूरा किया. आज पार्टी ने निर्णय लिया है कि डॉ. राजीव बिंदल पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे. मुझे पूर्ण विश्वास है कि पार्टी अध्यक्ष के नाते भी उनका कार्यकाल इसी तरह सफल रहेगा. विधानसभा की तरफ से आयोजित किए गए विदाई समारोह में विपक्ष की तरफ से केवल विधायक विक्रमादित्य सिंह ही मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here