जोगेंद्रनगर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। एसडीएम कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष काबिज हो गए। नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर पांच की अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली निर्मला देवी और संतोष शर्मा उपाध्यक्ष चुनी गई। नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस के पाषर्दो ने दोनों पदों के लिए भरे गए नोमिनेशन फार्म पर भाजपा पाषर्द ओपी बख्शी के आपत्ति जताने पर चुनाव अधिकारी ने जांच के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के पर्चे रद्द कर दिए। जिससे चुनाव में भाजपा समथिर्त निर्मला देवी व संतोष शर्मा को विजय घोषित कर दिया गया।
जोगेंद्रनगर नगर परिषद के हाउस में कुल सात पाषर्द हैं। जिसमें से चार भाजपा व तीन पार्षद कांग्रेस से संबंधित है, लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम के तहत वार्ड 6 के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश बख्शी ने कांग्रेस के पार्षदों के साथ मिलकर अपनी ही पार्टी की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली के विरुद्ध असंतोष जाहिर किया था। जिसके बाद उनके विरुद्ध डीसी कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए दोनों को कुर्सी से उतार दिया था। में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी जाने से कांग्रेस खेमा बेहद खुश था। क्योंकि नगर परिषद में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। नगर परिषद में इस जाति की जो दो महिलाएं एक ही नाम की जीत के आई है। वह एक कांग्रेस व दूसरी भाजपा से है। उनमें निर्मला देवी वार्ड पांच भाजपा से समर्थित और वार्ड नंबर 7 निर्मला देवी कांग्रेस पार्टी से
कांग्रेस फेल
कांग्रेस इस कोशिश में थी कि वह अध्यक्ष पद को हथिया कर उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से नाराज चल रहे सबसे वरिष्ठ पाषर्द ओमप्रकाश बख्शी की ताजपोशी करवा देगी। लेकिन चुनाव के पहले भाजपा जिला महासचिव पकंज जम्वाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए ओमप्रकाश बख्शी को aगद्दार करार दिया था। उधर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय जिला महासचिव पंकज को देते हुए कहा कि पार्टी की एकजुटता के लिए वह कार्य करती रहेगी।