केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा के लिए आज दूसरी बार पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने हि.प्र. विधानसभा में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में निर्वाचन रिटर्निग अधिकारी से नामांकन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल, उपाध्यक्ष हंस राज, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज, कृषि मंत्री डा. राम लाल मारकण्डा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा संगठन सचिव पवन राणा, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, जे.पी. नड्डा की धर्मपत्नी मलिका नड्डा तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।