जयराम के नहीं रामभरोसे है हिमाचल: कुलदीप राठौर

राजगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर किया हमला

0
769



राजगढ़: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को राजगढ़ में भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पच्छाद उपचुनाव में भाजपा ने जो सब्जबाग दिखाए वो झूठ का पुलिंदा साबित हुए। पच्छाद क्षेत्र में जगह-जगह पाइपों के ट्रक खाली किए और युवाओं को नियुक्तियों का लालच दिया गया। उन्होंने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर स्तरहीन राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते कहा कि जहां प्रदेश कर्जे के बोझ तले दबा है। वहीं, सरकार के मंत्री गाडिय़ां खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम नहीं रामभरोसे है हिमाचल। राठौर ने बताया कि कोरोना काल में हुए जान माल के नुकसान की जिम्मेदारी का उत्तरदायित्व नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर का है। हिमाचल प्रदेश कोरोना के मामले में शिखर पर चला गया है।

उन्होंनेे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप पर आरोप लगाया कि उन्हें संगठन का ज्ञान नहीं है। कोरोना काल में किसने जनता की सेवा की इस पर उन्होंने सुरेश कश्यप को आमने सामने बात करने की चुनौती दी। प्रदेश गुटबाजी के विषय में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा संगठन है जहां हर व्यक्ति के विचार का सम्मान होता है। वैचारिक भिन्नता के अतिरिक्त कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। इसके अतिरिक्त असली गुटबाजी भाजपा में चल रही है जहां जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर सार्वजनिक मंचों पर एक दूसरे पर बयानबाजी करते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने गिरिपार के हाटी समुदाय की उपेक्षा का आरोप भी सरकार पर लगाया। इस मौके पर पूर्व विस अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर, बेलीराम शर्मा, संजीव शर्मा, राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, दिनेश आर्य, रामकिशन ठाकुर आदि नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here