गुजरात के पूर्व सीएम के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया शोक व्यक्त

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना ,शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई संवेदनाएं ।

0
858

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका आज अहमदाबाद में देहान्त हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केशुभाई पटेल दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने और समाज के हर वर्ग विशेषकर किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने गुजरात के विकास और प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि केशुभाई पटेल एक महान नेता थे, जिन्होंने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत के साथ कार्य किया।

जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here