हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने जिला किन्नौर में जिला, ब्लाॅक व जोन स्तर पर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों की नियुक्तियां की है, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। जिला किन्नौर में जिला, ब्लाॅक व जोन स्तर पर की गई संयोजकों की नियुक्तियां निम्न प्रकार से हैः-
सूर्या बोरिस को जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग किन्नौर का संयोजक नियुक्त किया है तथा ठाकुर बिस्ट को ब्लाॅक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।
जोन स्तर पर हिशे नेगी को पूह जोन, मनोज नेगी को निचार जोन, कुलवन्त नेगी व शांति स्वरूप को कल्पा जोन तथा निर्मल को ठगीं जोन कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।